फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से उतरकर सीधे अंडरग्राउंड मेट्रो में बैठ सकेंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना के अंडरग्राउंड सेक्शन का कॉन्सेप्चुअल डिजाइन तैयार हो गया है। अगले माह टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और फिर मार्च 2016 में मेट्रो के भूमिगत खंड का काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव और निदेशक महेन्द्र कुमार ने बुधवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दी। उन्होंने बताया कि तैयार खाका के आधार पर टेंडर डॉक्यूमेंट बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मार्च तक हर हाल में चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच में अंडरग्राउंड सेक्शन का भी काम शुरू कर दिया जाएगा। एमडी ने बताया कि अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए सिविल टेंडर अक्तूबर केपहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

इसके तकनीकी और वित्तीय परीक्षण में करीब तीन महीने का समय लगेगा। इसके बाद में मार्च तक भूमिगत हिस्से में सिविल निर्माण शुरू होगा। खासतौर पर भूमिगत निर्माण के दौरान काफी यातायात डाइवर्जन होंगे। इसमें जहां स्टेशन बनने होंगे, वहां सबसे अधिक यातायात पर प्रभाव पड़ेगा। उसको लेकर भी तैयारी तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मिलेगी मेट्रो

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को लखनऊ मेट्रो से जोड़ने के लिए नई योजना पर काम किया जा रहा है। इस पर दिल्ली में एलएमआरसी के निदेशक दलजीत सिंह और नगर नियोजक ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान बताया गया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और 2 के बीच मेट्रो का भूमिगत स्टेशन बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट से सीधे लोगों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। जहां से वे सीधे ट्रांसपोर्ट नगर के स्टेशन पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट के बाद एक स्टेशन अमौसी होगा और दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर। इस संबंध में एयरपोर्ट का नया मास्टर प्लान बनाने वाली एजेंसी राइट्स को डिजाइन उपलब्ध करा दी गई।

करीब पांच लाख लोगों की जरूरतों को पूरा कर सके, लगभग इतनी ही बिजली मेट्रो रेल परियोजना पर खर्च होगी। 132 केवी का एक विशेष उपकेंद्र एलएमआरसी लगाएगा। इससे पहले विद्युतीकरण को लेकर किए जाने वाले करीब 100 करोड़ रुपये के ट्रैक्शन के टेंडर को एलएमआरसी फाइनल कर देगा। एलएमआरसी पॉवर कॉरपोरेशन से 132 केवी बिजली लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें