लखनऊ। लविवि की स्वीकृति के बाद शिया कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी पाठ्यक्रमों की सीटों में 33 फीसदी की वृद्धि की गई है। इन बढ़ी हुई सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इससे पहले बीए की 1046, बीएससी की 550 और बीकॉम की 700 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।
महाविद्यालय ने बीए, बीकॉम और बीएससी (गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग) में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट shiapgcollege.ac.in और shiacollege.org के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा महाविद्यालय से भी सुबह 10ः30 से शाम 4ः30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा बीबीए की 60, एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की 300 और बीएएलएलबी की 60 सीटों पर भी पहले ही प्रवेश हो चुके हैं।
प्रवेश निदेशक एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को पहले सीट नहीं मिली थी, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी। यह प्रक्रिया सीटें भरने तक जारी रहेगी। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए ईमेल admissionsshiapgcollege.ac.in पर संपर्क करें। किसी भी तरह की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9682815122 और 8090033896 पर भी संपर्क किया जा सकता है।