फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी का ताऊ आईएसआई को देता था खुफिया जानकारी

Fri, 26 Oct 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Fake lieutenant colonel
विज्ञापन

लखनऊ में गिरफ्तार फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद मिश्रा की पत्नी व कश्मीर से पूर्व पार्षद हिना जमवाल का ताऊ आईएसआई को खुफिया जानकारी भेजता था। पुलिस के मुताबिक हिना का ताऊ सेना में अधिकारी था और रंगे हाथ पकड़े जाने पर कोर्ट मार्शल भी हुआ था। 

विज्ञापन


अरविंद ने बृहस्पतिवार को सेना की खुफिया विंग, एटीएस, आईबी, यूपी पुलिस की खुफिया विंग व एसटीएफ की पांच घंटे की पूछताछ में कई अहम जानकारी दी। हिना की तलाश में खुफिया विंग की एक टीम बुधवार रात ही कश्मीर रवाना हो गई थी।

सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सेना की खुफिया विंग के अधिकारियों के मुताबिक, हिना के ताऊ का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों से थे। उसे गोपनीय दस्तावेज लीक करते हुए दबोचा गया था। उसके कई अन्य करीबी भी आईएसआई के संपर्क में थे। 
विज्ञापन


हिना पर भी संदेह है कि वह आईएसआई के संपर्क में है। खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए ही उसने अरविंद से शादी की थी। संदेह है कि हिना कई गोपनीय जानकारियां आईएसआई को दे सकती है। गौरतलब है कि फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद को बुधवार को लाल बाग के पास से हजरतगंज व साइबर सेल की टीम ने दबोचा था।

बहराइच निवासी अरविंद के पिता शिक्षा विभाग में बाबू थे। बृहस्पतिवार दोपहर को अरविंद मिश्रा के पिता राजेंद्र मिश्रा और उसके भाई ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। बृहस्पतिवार शाम फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल को जेल भेज दिया गया।

हिना ने अरविंद व उसके परिवारीजनों पर दर्ज कराया था मुकदमा

खुफिया विंग के अधिकारियों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले हिना को पता चला कि अरविंद फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल है तो वह भड़क गई। उसने बहराइच शहर कोतवाली में अरविंद और उसके परिवारीजनों के खिलाफ जालसाजी व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। बाद में समझौता हुआ और साथ में लखनऊ में रहने लगी। कुछ दिन बाद हिना ने अरविंद को मोबाइल पर एक एनआरआई महिला से चैटिंग करते पकड़ लिया। इसके बाद हिना ने एनआरआई महिला के मोबाइल व सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसकी शिकायत एनआरआई ने हजरतगंज महिला थाने पर की थी। लेकिन कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में अरविंद का साथ छोड़कर हिना कश्मीर चली गई थी।
विज्ञापन

हिना के संबंध में कई राज उगले

अरविंद ने आईबी व एटीएस की पूछताछ में हिना के संबंध में कई महत्वपूर्ण राज उगले। हिना के कुछ रिश्तेदार भी खुफिया एजेंसियों के राडार पर हैं।

बड़ी बहन उठाती थी हिना का खर्च
पूछताछ में अरविंद ने बताया कि हिना एक सामाजिक संगठन चलाती थी और उसका खर्च बड़ी बहन उठाती थी। कई बार अरविंद को जरूरत पर उसने मोटी रकम कश्मीर से उसके खाते में ट्रांसफर कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें