फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फायरिंग के आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके के हासेमऊ में रविवार रात एनजीओ कर्मी अतुल कुमार मिश्रा के घर पर फायरिंग करने के आरोपी गोमतीनगर निवासी प्रापर्टी डीलर नरेंद्र नाथ शुक्ला और उसके भतीजे सामंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास घटना में इस्तेमाल नरेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल और एसयूवी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर के सिंघड़िया निवासी अतुल हासेमऊ में पत्नी प्रिया के साथ रहते हैं। अतुल से सामंत ने 49 लाख रुपये लिए थे। उसने 39 लाख लौटा दिए थे। बाकी 10 लाख लौटाने के लिए रविवार शाम आरोपी का अतुल से फोन पर विवाद हुआ था। रात करीब नौ बजे एसयूवी से आरोपी, उसके चाचा नरेंद्र व अन्य अज्ञात लोग अतुल के घर पहुंचे थे। नरेंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान प्रिया घर पर अकेली थीं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें