केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्मल गंगा का उपहार देना चाहती हैं। केंद्र ने इस काम के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है।
इसमें सभी राजनीतिक दल सहयोग कर रहे हैं, अफसरों का भी सहयोग मिला है। सर्वोच्च न्यायालय का भी पूरा सहयोग है। इसके बाद भी यदि गंगा को अविरल और निर्मल नहीं कर सकी तो मैं प्राण दे दूंगी।
उमा भारती बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मीडिया से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लिए केंद्र सरकार से मिले करोड़ों रुपये सपा-कांग्रेस और बसपा के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।
मोदी सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए 3630 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इसमें से 1304 करोड़ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष से प्रदेश सरकार को दिए गए। केंद्र ने यह रकम सीधे प्रभावित लोगों के बैंक खाते में भेजने के लिए दी थी, लेकिन अखिलेश सरकार ने इसे प्रभावितों तक पहुंचाया ही नहीं।