फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महादेव पिछड़ों के देवता, हर कोई उन्हें छू सकता है: केंद्रीय मंत्री उमा भारती

Mon, 18 Sep 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए नदियों को जोड़ने की योजना बन कर तैयार हो गई है। अटल के सपनों को जल्द पंख लगेंगे। केन और बेतवा का टेंडर होने वाला है। शिलान्यास होते ही काम शुरु हो जाएगा। तीस देशों के तीस लिंक नदियों को जोड़ने के लिए बनाए गए हैं। इसमें गग्गर, शारदा, घोसी, संकोसी और घघ्घर शामिल हैं। यह विभाग अब सक्षम हाथों में नीतिन गडकरी के पास गया है।
विज्ञापन


साध्वी उमा भारती बाराबंकी में लोधेश्वर महादेवा में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात कर रही थी। उन्होंने कहा भगवान महादेव पिछड़ों के देवता हैं। उनको सब छू सकते हैं। यहां आने वाले से कोई नहीं पूछता है कि आप किस जाति के हो।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में बहुत ताकत है। आप लोग राज्य सरकार के साथ खड़े रहे। जल्द ही यह उत्तम प्रदेश बनेगा। देश गंदगी, भ्रष्टाचार और जातिवाद में जकड़ गया था। पीएम मोदी द्वारा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए चलाया गया सफाई अभियान अब मिशन बन चुका है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए मोदी जैसा ईमानदार नेतृत्व हमारे पास है। जातिवाद के खिलाफ लोग गरीबी और मोदी के नाम पर एक हो गए हैं।
विज्ञापन


इससे साफ है कि जल्द ही गरीबी, भ्रष्टाचार और जातिवाद का खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि लोधेश्वर महादेवा को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए। इसे लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिलेंगी। यहां उनसे लोधी समाज की ओर से बनाए जाने वाले स्थान का उद्घाटन योगी जी के हाथों होगा।
विज्ञापन

लोधी समाज के लिए बनाएंगी बसेरा

- फोटो : amar ujala
लोधेश्वर महादेवा में पूजा अर्चना के बाद उमा भारती ने कहा आज अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों के साथ यहां आने का मौका मिला है। भगवान महादेव पिछड़ों के देवता हैं। उनको सब छू सकते हैं। यहां आने वाले से कोई नहीं पूछता है कि आप किस जाति के हो। यहां पर लोधी समाज का एक करोड़ से बसेरा बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा लोधेराम अवस्थी भी हमारे पितृपुरुष थे। लोधी समाज लोधेश्वर के विकास के लिए अहम भूमिका निभाएगा। एक लाख रुपए अपने निधि से देते हुए सभी विधायकों और सांसदों से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि लोधी, अहिर, काछी, कुम्हार, केवट आदि पिछड़ी जातियां सब चंद्रवंश की हैं। सबको एक होना चाहिए।

लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर किया पूजन
केंद्रीय मंत्री ने लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन किया। इनसे पहले यहां पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एटा के विधायक विपिन वर्मा, अनूप पांडेय, प्रभात शुक्ल, मनोज मिश्र, पूरण सिंह, लक्ष्मीचंद्र लोधी, नानमून शुक्ल समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें