ऑलमाइटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज के छात्र शैलेष कुमार कश्यप और छात्रा यूसरा
शहनाज को भारत सरकार की इन्स्पायर स्कीम के तहत छात्रवृत्ति के लिए चुना
गया है।
इन दोनों को यूजीसी से मान्यता प्राप्त भारत के किसी भी
विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा लेने पर 80 हजार रुपये प्रति वर्ष के हिसाब
से पांच वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
इनका चयन यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा
में सर्वश्रेष्ठ छात्रों के अंतर्गत किया गया है।