लखनऊ। लविवि की बीए, बीएससी, बीकॉम की तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। विवि प्रशासन ने मंगलवार को इनका कार्यक्रम जारी कर दिया। इससे पहले परास्नातक कोर्सों की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रस्तावित की गई हैं। ये परीक्षाएं पहले जनवरी में प्रस्तावित थीं, लेकिन के चलते इन्हें स्थगित करना पड़ा था। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएससी तीसरे सेमेस्टर (बीए तीसरे सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीएससी पांचवें सेमेस्टर (बीए पांचवें सेमेस्टर मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 02 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी।
बीए तीसरे सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीए पांचवें सेमेस्टर (मैथ, स्टेटिसटिक्स, एंथ्रोपोलॉजी को छोड़कर) नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 08 अप्रैल तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी। बीएससी होम साइंस तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 05 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और पांचवें की 25 फरवरी से 12 मार्च तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार बीकॉम तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्र व इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 12 मार्च तक सुबह 09 से 12 बजे तक और बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 26 फरवरी से 14 मार्च तक 02 से 05 बजे तक होंगी। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की भी जानकारी जारी की जाएगी।
पुनर्वास विवि में स्पेशल बैक पेपर 16 से
लखनऊ। पुनर्वास विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की सम-विषम सेमेस्टर व बीपीओ प्रथम वर्ष की बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर परीक्षा 16 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगी। छात्र मास्क, सैनिटाइजर के साथ खुद का पानी ला सकेंगे।
एमबीबीएस का परीक्षा कार्यक्रम जारी
पुनर्वास विवि से संबद्ध टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहे एमबीबीएस की नियमित व पूरक परीक्षा 16 फरवरी से 02 मार्च तक निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।