फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी: यूजी- पीजी प्रवेश काउंसलिंग की डेट जारी, अपलोड करने होंगे ये दस्तावेज

Fri, 24 May 2019 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में स्नातक, परास्नातक कक्षाओं (बीए, बीए ऑनर्स को छोड़कर) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 28 मई से शुरू होंगी। प्रवेश प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी। विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को विस्तृत प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन


यह विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर भी उपलब्ध है। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 28 मई से विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उन्हें इंटर की मार्क्सशीट, आरक्षण से जुड़े दस्तावेज, आर्थिक रूप से पिछड़े संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।

11 व 12 जून को ऑनलाइन च्वॉइस भरी जाएगी। पहले चरण का एलॉटमेंट रिजल्ट 15 जून को शाम 5 बजे के बाद जारी होगा। 15 जून को ही शाम 5 बजे के बाद विद्यार्थी फीस जमा कर अपनी सीट कंफर्म कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। दूसरे चरण का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 21 जून को शाम 5 बजे के बाद जारी होगा।
विज्ञापन


21 जून को ही शाम 5 बजे के बाद विद्यार्थी फीस जमाकर अपनी सीट कंफर्म कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 24 जून तक चलेगी। इसके बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो आगे की डेट जारी की जाएगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि काउंसलिंग से जुड़ी प्रक्रिया व नियम-कानून की विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड है। विद्यार्थी उसे देखकर काउंसलिंग में शामिल हों।

विज्ञापन

बीए का कटऑफ जारी, काउंसलिंग 8 जून से

डेमो
लविवि ने बृहस्पतिवार को बीए व बीए ऑनर्स की कटऑफ व प्रवेश काउंसलिंग शिड्यूल भी जारी कर दिया। काउंसलिंग 8 जून से 18 जून तक एमबीए विभाग में होगी। 8 जून को ओपेन रैंक 1 से 75 तक के विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। इसके बाद पहले दिन 400 रैंक तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।

सब कटेगरी के विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे होगी। 9 जून को ओपेन रैंक 401 से 900 तक के विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। 10 जून को ओपेन वेटिंग में 901 से 1400 रैंक के विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। 10 जून को सब कटेगरी डीपी वेटिंग के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

10 जून को ही शास्त्री में 1 से 6 रैंक के विद्यार्थी भी प्रवेश काउंसलिंग में शामिल होंगे। 11 जून को एससी चयनित 1 से 351 रैंक तक के विद्यार्थी व एससी सब कटेगरी, एससी 1 से 28 रैंक के विद्यार्थी शामिल होंगे। 12 जून को एससी वेटिंग के 352 से 717 रैंक के विद्यार्थी, 13 जून को सब कटेगरी ओबीसी, 13 जून को ओबीसी के 1 से 550 रैंक के विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे।

14 जून को ओबीसी वेटिंग 551 से 1000 रैंक के और 15 जून को ओबीसी वेटिंग में 1001 से 1454 रैंक के विद्यार्थी शामिल होंगे। 16 जून को ओबीसी दूसरी वेटिंग लिस्ट के 1401 से 2200 रैंक और 17 जून को 2201 से 3600 रैंक के विद्यार्थी, 18 जून को 3600 से 5200 रैंक के विद्यार्थी काउंसलिंग में आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें