लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक के बाद सोमवार को स्नातक ऑनर्स कोर्सों का भी रिवाइज विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनकी परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगी।
ये परीक्षाएं विभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। साथ ही कई पीजी कोर्सों का भी रिवाइज परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसका विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विभागवार जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीए ऑनर्स इंग्लिश तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 फरवरी से दो मार्च तक दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी। बीए ऑनर्स इंग्लिश पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होंगी।
बीए ऑनर्स एआईएच तीसरे सेमेस्टर (रेगुलर, छूटे छात्रों व बैक पेपर) की परीक्षाएं 19 फरवरी से दो मार्च तक होंगी। बीए ऑनर्स एआईएच पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित होंगी।
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक , पहले सेमेस्टर की 19 से 28 फरवरी तक, पांचवें सेमेस्टर (नियमित, छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट)की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित होंगी।
बीए ऑनर्स हिंदी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक, बीए ऑनर्स हिंदी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
बीकॉम ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 24 फरवरी तक और पांचवें सेमेस्टर में 19 से 25 फरवरी तक आयोजित होंगी।
वहीं, डॉ. गिरी लाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड पब्लिक अफेयर्स के अंतर्गत मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्रों व इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 19 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
पीजी का रिवाइज परीक्षा कार्यक्रम
इसी क्रम में एमए इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 17 से 28 फरवरी तक , एमए इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर (छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी।
आचार्य तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 28 फरवरी तक, एमए उर्दू तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक, एमए सोशियोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 28 फरवरी तक, एमए सोशियोलॉजी तीसरे सेमेस्टर (छूटे छात्र, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। एमए अरेबिक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक सुबह 9 से 12 बजे तक, एमए अरब कल्चर तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित होंगी। बीपीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 26 फरवरी तक व एमपीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 22 फरवरी, एमपीएड तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक होंगी।