फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोर बताकर दो युवकों को भीड़ ने बेरहमी सेे पीटा

Sat, 18 Jan 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को सलोन कोतवाली क्षेत्र के बसंतगंज बाजार में ग्रामीणों की पिटाई से घायल य
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सलोन क्षेत्र के बसंतगंज बाजार में बीती रात बाइक सवार दो युवकों को चोर बताकर उनकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। दोनों युवक गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लोगों ने दोनों को पीटना बंद नहीं किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की चंगुल से किसी तरह दोनों युवकों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। घटना से दोनों युवक डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पदमपुर निवासी शिवमूरत उर्फ राजकुमार पुत्र राम नरेश मौर्या और सुरेश पुत्र दशरथ रायपुर सवैया थाना ऊंचाहार में मिष्ठान और बेकरी की दुकान पर काम करते हैं। शिवमूरत के गांव में सुरेश की रिश्तेदारी है। बृहस्पतिवार की रात दोनों युवक बाइक से पदमपुर लौट रहे थे। इनकी बाइक हनुमानगंज के समीप खराब हो गई। बसंतगंज बाजार स्थित नहर के समीप पहले से लाठी-डंडा लिए मौजूद तीन दर्जन से अधिक लोगों ने बाइक सवार युवकों को चोर बताकर घेर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की।
घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवकों को सीएचसी ले गई। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोर बताकर लोगो ने दो युवकों को पीटा है। घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें