फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: दो महिलाओं की मालगाड़ी से कटकर मौत, जिस पटरी पर खड़े होकर कर रही थीं इंतजार उसी पर आई ट्रेन

Fri, 01 Nov 2024 01:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के जरवलरोड थाना में हुए एक हादसे में दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वो जिस पर पटरी पर खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रही थीं। उसी पर दूसरी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
शाहजहां और सलमा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा झुकिया निवासी दो महिलाओं की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नित्यक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक को पार करते समय लखनऊ से गोंडा की ओर आ रही ट्रेन को देखकर दोनों महिलाएं दूसरी पटरी पर ही खड़ी होकर ट्रेन जाने का इंतजार करने लगीं। तभी दूसरी रेलवे लाइन पर गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन को नहीं देख पाने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गईं और दोनों महिलाओं की कट कर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


मृत महिलाओं में झुकिया निवासी शाहजहां (42) पत्नी अनीस, दूसरी झुकिया निवासी सलमा (40) पत्नी निजामुद्दीन की जान गई है। घटनास्थल पर रेलवे पुलिस और जरवलरोड थाने की पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें