फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद चंद्रशेखर ने अहम पदों पर एससी-एसटी अफसरों की तैनाती का मांगा हिसाब, वरिष्ठ अफसरों को लिखा पत्र

Fri, 01 Nov 2024 01:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने यूपी में पुलिस के अहम पदों पर एससी-एसटी अफसरों की तैनाती का मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में दलित वोट बैंक को लामबंद करने और बहुजन समाज पार्टी से बढ़त लेने की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कवायद तेज कर दी है। पार्टी अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव से लेकर थानेदार तक के पदों पर दलित अफसरों की तैनाती का हिसाब मांगकर घेराबंदी की है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने पत्र नियुक्ति विभाग, गृह विभाग और डीजीपी को भी भेजा है, जिसमें इस बाबत जानकारी मुहैया कराने को कहा है। साथ ही, दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और अन्याय का जिक्र करते हुए लिखा कि वर्तमान में इन अहम पदों पर काबिज अधिकारियों द्वारा दलितों के साथ होने वाले अन्याय को लेकर लचर रवैया अपनाने का भी आरोप लग रहा है। बता दें कि चंद्रशेखर ने बीते दिनों लखनऊ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों से मुलाकात भी की थी जबकि बसपा का कोई भी कद्दावर नेता मिलने नहीं गया था। 

22 फीसद आबादी के साथ अन्याय 
चंद्रशेखर ने लिखा कि प्रदेश में दलितों की करीब 22 फीसद आबादी है, जिसके साथ जाति आधारित उत्पीड़न, शोषण और अत्याचार हो रहा है। उन्हें थाने से भगा दिया जाता है। पुलिस अभद्रता से पेश आती है। मुकदमा नहीं लिखा जाता है और मजबूर होने पर तहरीर बदल दी जाती है और कमजोर धाराएं लगाई जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर दलितों की तैनाती का मांगा हिसाब 
मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव, मंडलायुक्त, डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी, एडीएम, थानेदार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें