फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, दूसरा चालक ट्रक छोड़कर भागा

Sun, 13 Oct 2024 05:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)

सार

घटना की जानकारी पर एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा वाहन छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बौद्ध परिपथ पर रविवार को अंबेडकर बिहार के निकट दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कटरा थाना प्रभारी ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के भिखारीपुर सोनगढ़ी निवासी संजीव कुमार (24) डंपर लेकर उत्तराखंड से काशीपुर से सिलीगुड़ी जा रहा था। जैसे ही रविवार को संजीव डंपर लेकर नवीन मॉडर्न थाना कटरा स्थित बौद्ध परिपथ पर रविवार अंबेडकर बुद्ध विहार के सामने पहुंचा तभी मुरादाबाद से आ रही एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।

घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बरेली निवासी दूसरा ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंचे कटरा थाना प्रभारी ने गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें