फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिलाई कोल्डड्रिंक, फिर कार में कर दिया रेप

Fri, 28 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
महिला से किया रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कंपनी में साथ काम करने वाले कर्मचारी ने महिला को पहले कोल्डड्रिंक पिलाई, फिर उसके साथ ऐसा काम किया जिसे वो ताउम्र नहीं भूलेगी। एक सेल्स मैनेजर पर एक महिला ने अगवा कर दुष्कर्म करने, अश्लील फिल्म बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसी की कंपनी में कार्यरत सेल्स मैनेजर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता महिला ने सेल्स मैनेजर की पत्नी को भी साजिश में सहयोगी बताया है।
विज्ञापन


महिला पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 1 अक्टूबर 2016 को आरोपी सहकर्मी के साथ कार में बैठकर रेवाड़ी आई थी। रेवाड़ी के राजेश पायलट चौक पर आरोपी ने उसके लिए कोल्ड ड्रिंक ले आया। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इस बीच आरोपी ने कार में ही किसी जगह उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फिल्म भी बना डाली।     

महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी सेल्स मैनेजर और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पिछले साल अक्तूबर का है। शिकायतकर्ता महिला गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में 2012 से नौकरी करती थी। इसी कंपनी में आरोपी भी बतौर सेल्स मैनेजर उसके संपर्क में आया था।        
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फरीदाबाद में आया होश तो किया ब्लैकमेल      

rape

महिला ने बताया कि उसे जब होश आया तो वह फरीदाबाद या उसके आसपास कहीं थी। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बनाई वीडियो दिखाई और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अश्लील फिल्म सोशल मीडिया पर डाल देगा। महिला ने दिए बयान में बताया कि इसके बाद से आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर 25 अक्तूबर तक कई जगह बुलाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी की पत्नी ने भी उसे किसी से शिकायत करने पर मारने की धमकी दी।         पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पत्नी भी आरोपी है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  मुनिया देवी, एएसआई, जांचकर्ता, महिला थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें