प्रदेश सरकार ने भूमि विकास बैंक और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक में भर्तियों के साथ ही जिला सहकारी बैंकों में भी भर्तियां शुरू करने का फैसला किया है। पहले की दो बैंकों में सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।
जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लगभग 900 से अधिक पदों के लिए भर्तियां शुरू हो गई हैं। शेष पदों के लिए लगभग 750-800 भर्तियों के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस तरह जिला सहकारी बैंकों में लगभग लगभग दो हजार लोगों को जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।
जिला सहकारी बैंकों में ग्रेड-एक, दो व तीन की भर्तियां तो संस्थागत सेवा मंडल के जरिये होंगी। ग्रेड-चार अर्थात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करने का अधिकार संबंधित बैंक के संचालक मंडल को दिया गया है। जिनमें कुछ ने प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।