फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में घुसे लश्कर के दो आतंकी, गोरखपुर जोन में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी

Sun, 05 Jan 2020 12:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
इन आतंकियों का हुलिया जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण भारत से जुड़े दो आतंकियों के पड़ोसी बस्ती रेंज तक आने की खबर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरयू पुल बैरियर से लेकर हाइवे व गोंडा पुल के रास्ते पर खास चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अयोध्या आने वाले वाहनों की सघन तलाशी व कागजात जांचे जा रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि गोरखपुर आईजी कार्यालय समेत खुफिया इनपुट मिलते ही सतर्कता चाक चौबंद कर दी है। सभी बैरियर पर सघन तलाशी हो रही है। खासकर रामनगरी में सुरक्षा बल व एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक  दक्षिण भारत से जुड़े दोनों आतंकियों ख्वाजा मोइनद्दीन व अब्दुल समद की पहचान के साथ फोटो भी पुलिस को सर्कुलेट की गई है।




उम्मीद है कि सतर्कता से वे भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से नेपाल भाग सकते हैं। इनकी तलाश में पूरे गोरखपुर जोन में हाईअलर्ट जारी किया गया है। आखिरी बार दोनों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखा गया था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े दक्षिण भारत में सक्रिय रहे ख्वाजा मोइनद्दीन को सितम्बर 2017 में एनआईए ने चेन्नई से पकड़ा था।
विज्ञापन


जांच में पता चला था कि सीरिया से लौटने के बाद वह दक्षिण भारत समेत देश के अन्य राज्यों में युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आईएसआईएस से जोड़ता था। वह पाक समर्थित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के भी संपर्क में है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण भारत में ही सक्रिय दूसरे आतंकी अब्दुल समद को फरवरी 2018 में पकड़ा गया था। पुणे विस्फोट से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य को समद ने हवाला के जरिए खाड़ी देश से मिले 3.50 लाख रुपये पहुंचाए थे। इसके अलावा उसका संबंध सिमी से भी था। वह आतंकियों को हथियार भी मुहैया कराता है।

विज्ञापन

'राममंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या आतंकियों के निशाने पर है'

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकी 16 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखे गए थे। पता चला है कि मौजूदा समय में दोनों यूपी में प्रवेश कर चुके हैं। इसके लिए गोरखपुर जोन के महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर जिला सबसे मुफीद हैं। तीनों जिलों की सीमा नेपाल से जुड़ी हैं।

उधर, बस्ती रेंज के आईजी आशुतोष कुमार की ओर से अयोध्या पुलिस को भी दोनों आतंकियों के फोटो भेजे गए हैं। राम मंदिर पर आए फैसले के बाद से अयोध्या आतंकियों के हिटलिस्ट में है। आईजी ने दोनों आतंकियों के यूपी में प्रवेश करने की पुष्टि की है।

नेपाल से सटे सिद्धार्थनगर समेत कुछ जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों के फोटो बार्डर पुलिस को सौंपे गए हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी ख्वाजा मोइनद्दीन और अब्दुल समद के पीछे लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें