फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 07 Jul 2022 10:39 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा के एक गांव में नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सेझिया प्रभु पुरवा में दो किशोरों की टेढ़ी नदी के पास एक तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना बुधवार की है जहां गांव का निवासी कृष्णा (13) पुत्र कन्हैया व सत्यम (12) पुत्र नरेंद्र दोपहर घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की जिसके बाद देर रात नदी के पास साइकिल, चप्पल व कपड़े देखे गए।
विज्ञापन


खोज करने पर नदी में दोनों किशोरों का शव देखा गया। घटना की सूचना पर एसडीएम शत्रोहन पाठक व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि नहाते समय डूबने से दोनों  किशोरों की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें