फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदार बंदियों को मौज कराने के मामले में दो निलंबित, लजीज खाने के साथ मिलती थी हर सुविधा

Tue, 06 Oct 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रसूखदार बंदियों की बीमारी की फर्जी रिपोर्ट बनाकर इलाज के बहाने जेल से बाहर भेजने के आरोप मे फंसे जिला जेल में तैनात फार्मासिस्ट शैलेन्द्र सिंह व बंदीरक्षक सुशील मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जेल मुख्यालय से इसका आदेश जारी हो गया। जेल मुख्यालय के अफसरों को मिले वीडियो में फार्मासिस्ट शैलेन्द्र बता रहा है कि रसूखदार बंदियों को वह मन चाहे अस्पताल में भर्ती करवा देगा। उसने कई रसूखदार बंदियों के नाम भी लिए, जो लाखों रुपये देकर शहर के अस्पतालों में भर्ती होकर मौज कर रहे हैं।

यह भी बताया कि बंदी अस्पताल में घर का खाना खाने के साथ अपनों के साथ आराम से रहने व अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकता है।

वहीं, बंदियों को हर तरह के खान-पान की सामग्री पहुंचाने के आरोप मे निलंबित बंदीरक्षक सुशील कैंटीन प्रभारी डिप्टी जेलर समेत अधिकारियों का करीबी था। यही कारण है कि डिप्टी जेलर के साथ वह कैंटीन चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें