फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन की वजह से बुझे दो घरों के चिराग!

Wed, 10 Dec 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा में मंगलवार सुबह परीक्षा देने जा रहे दो छात्र रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर कट गए। दोनों के क्षत विक्षत शव काफी देर तक ट्रैक पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों ने नजर पड़ने पर परिवार के साथ ही स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्राम पंचायत लोनहां के मजरे गड़रियनखेड़ा के रहने वाले वेद पाल धीमान का बेटा अंकुश (14) व पास ही रहने वाले बृजलाल शर्मा का बेटा सचिन (15) पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते थे।

आसपास घर होने और एक ही स्कूल में पढ़ने के चलते दोनों में गहरी दोस्ती थी और साथ ही स्कूल आते-जाते थे। अंकुश नौवीं, जबकि सचिन दसवीं का छात्र था। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते दोनों दोस्त सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकले।
विज्ञापन


पैदल ही स्कूल आने-जाने वाले छात्र गांव के सामने से गुजरे ट्रैक को पार कर स्कूल जा रहे थे। लखनऊ की तरफ से मालगाड़ी आने के बावजूद दोनों जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

सुधबुध खो बैठे परिजन

लेकिन तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों के ट्रेन की चपेट में आने की खबर फैलते ही ग्रामीण जुटने लगे। कुछ लोगों ने पहचानने के साथ परिवारों को हादसे की सूचना दी।

इस दौरान मौके पर जुटे लोग लापरवाही की चलते हादसे की बात भी कर रहे थे। चर्चा रही कि दोनों एक ही मोबाइल के हेडफोन पर गाना सुनते हुए जा रहे थे। इसी के चलते ट्रैक पर आ रही गाड़ी की तरफ ध्यान नहीं गया।

हालांकि परिवार ने मोबाइल होने की बात से इन्कार किया है। वहीं, चिनहट में तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे बाराबंकी केराम सनेही घाट निवासी मुकेश वर्मा (32) को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाइयों में सचिन सबसे छोटा तो अंकुश माता-पिता का इकलौता बेटा था। ट्रेन की चपेट में आकर बेटे की मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिजन बदहवास हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें