फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिस्ताैल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार किशोरों को बचाया

Thu, 20 Nov 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना पुलिस ने मंगलवार देर रात न्यू गरौरा इलाके में चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। इसमें दो शातिर युवकों के पास से दो पिस्ताैल, एक देसी तमंचा, चार मैगजीन और दस कारतूस बरामद हुए। वाहन में बैठे चार किशोरों को देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक किशोरों को बिहार से पंजाब ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों की पहचान सागर साहनी और राहुल शाह के रूप में हुई है। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। किशोरों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस को शक है कि यह गैंग लंबे समय से किशोरों को बालश्रम के लिए ले जाने और अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें