फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती : नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो सगी बहने डूबीं, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 13 Aug 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बेलभरिया गांव के निकट भट्ठे के पास गहरे पानी में नहाते समय दो सगी बहने डूब गईं। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने पहुंच कर कूले से शव बरामद किया। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बेलभरिया गांव की राधा (10) व नेउहा (12) पुत्री नैलू रविवार को अपनी दादी के साथ ककरदरी जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे लकड़ी बीन कर घर वापस लौटते समय गांव के पास भट्ठे के बगल स्थित खेत के पास दोनों बहनें रुक गईं। पास में ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी से खेत में बने कूले में पानी भरा था। खेत की मेढ़ पर लकड़ी रखकर दोनों बहनें कूले में नहाने चली गईं। इस दौरान दादी पीछे ही रह गई थीं। 

नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूब कर मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद दादी पीछे से पहुंची। लकड़ी का गट्ठर मेढ़ पर रखा था, लेकिन दोनों बच्चियां गायब थीं। दादी ने उनकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद दोनों का शव कूले में उतराता देखा। 
विज्ञापन


सीतापुर: कांवड़ियों की पिटाई पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज, चार पुलिसकर्मी निलंबित, जांच के आदेश

मासूम बच्चियों का शव देख दादी दहाड़े मार-मार कर रोना-चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुन गांव व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने शवों को कूले से बाहर निकाला। परिवार में इस हादसे कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। परिवार के सदस्यों की अपेक्षा के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम लिखा-पढ़ी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें