फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 15 लोग घायल

Fri, 14 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में अंबेडकरनगर वार्ड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के पास बुधवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में फिर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर वार्ड निवासी राजकुमार व कल्लू के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बुधवार रात करीब आठ बजे राजकुमार के घर के बाहर तमाम लोग बैठे थे, तभी पड़ोसी कल्लू ने हमले की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। कल्लू का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने की भनक लगते ही राजकुमार, उनके बेटे सम्राट, परिवार के अनुराग, राहुल समेत कई लोगों ने कल्लू के परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। इसमें कल्लू, युवराज, अंकित राज, अमन, खुशबू, रेखा, अर्जुन और रविराज घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की राजनंदनी ने आरोप लगाया कि कल्लू पक्ष के अर्जुन चौधरी, युवराज उर्फ बंटी सहित करीब दो दर्जन लोगों ने राजकुमार, हर्ष, अनुराग, आशु, सर्वेश उर्फ अंकुश, राजनंदनी की मां पीयूष और बुआ पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया।
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवराज, अंकित, सूरज, अर्जुन और अमन को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि राजकुमार, हर्ष, अनुराग, आशू और पीयूष केजीएमयू में इलाज करा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग मेंं कार्रवाई की गई है। पुलिस ने क्षेत्र में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी है ताकि दोबारा तनाव की स्थिति न बने।
विज्ञापन

पुलिस से अभद्रता करने वाले 48 लोगों पर केस

सरोजनीनगर। बंथरा के अंबेडकरनगर वार्ड में बीते मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बंथरा थाने के उपनिरीक्षक श्यामजी मिश्र ने 48 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से अभद्रता और पथराव करने की एफआईआर कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक 12 नवंबर की शाम गश्त के दौरान दो पक्षों में मारपीट व पथराव की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक श्यामजी मिश्र पुलिस बल के साथ अंबेडकरनगर वार्ड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के पास पहुंचे। वहां कई लोग घायल अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। आरोप है कि तभी 40 से 50 अज्ञात पुरुष व महिलाएं पुलिस टीम पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए ईंट-पत्थर बरसाने लगे।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें