घर के मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना।
लखनऊ। पीजीआई के एल्डिको की अभिषेक कॉलोनी में कारोबारी मुकेश बहादुर के घर के कोने में बने मंदिर से चोर तिजोरी में रखे चढ़ावे के लगभग पांच लाख रुपये और भगवान के ऊपर चढ़ाए गए जेवर चुरा ले गए। घटना 12 नवंबर की रात 2:30 बजे की है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
घर के मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना।