फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एसी ठीक करने के बहाने घुसे थे बदमाश... पुलिस की तलाश जारी, 50 कैमरे खंगाले, तलाश के लिए दी दबिश

Fri, 11 Jul 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंदिरानगर की राजकीय कॉलोनी में महिला से घर में घुसकर और बीकेटी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर दोपहर में दो लूट की वारदातें हुईं। दोनों में दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस को दोनों ही वारदातों में एक ही गिरोह के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
घायल शशि पांडेय व जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित इंदिरानगर में भूतनाथ के पास पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर राजकीय कॉलोनी में घर में घुसकर शशि पांडेय से लूटपाट के मामले में दो संदिग्ध कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक कुछ संदिग्धों की शशि से पहचान कराई गई थी। हालांकि, वह पहचान नहीं सकीं।

विज्ञापन


शशि का कहना है कि एक बदमाश घर के भीतर दाखिल हुआ था, जबकि दूसरा बाहर खड़ा था। दोनों की उम्र करीब 20 साल थी। पुलिस ने अब तक करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। दो युवक बाइक से जाते दिखे हैं। बदमाश एसी ठीक करने के बहाने घर में घुसे थे और महिला पर हमला कर लूट लिया।

ये था पूरा मामला - हम एसी ठीक करने आए हैं... बोल कर घर में घुसे बदमाशों ने लूटा, चाकू से गला रेतने का किया प्रयास
विज्ञापन


दोनों का हुलिया भी वारदात में शामिल बदमाशों से मिल रहा है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर दोनों की पहचान की कोशिश कर रही है। एक ही गिरोह ने तो नहीं की दोनों वारदात बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटना हुई। दोपहर में बीकेटी में इलेक्ट्रानिक दुकान पर सामान खरीदने के बहाने दो बदमाश पहुंचे थे। एक बदमाश बाहर बाइक लेकर खड़ा था। दूसरे ने दुकान मालिक सुरेंद्र प्रसाद की चेन लूट ली थी। इस वारदात के ठीक एक घंटे बाद राजकीय कॉलोनी में बहाने से ही घर में घुसकर शशि के साथ लूटपाट की गई। दोनों ही घटनाओं में दो बदमाश शामिल थे। आशंका है कि कहीं एक ही गिरोह ने दोनों घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार

जेल से छूटे बदमाशों की खंगाली जा रही कुंडली
पुलिस हाल में जेल से छूटे बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। माना जा रहा है कि इस वारदात को आसपास के जिले के बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने सीतापुर, बाराबंकी और हरदोई में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें