फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने जा रहे बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश व एक सिपाही घायल, छह गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के धोधन खेड़ा गांव में गुरुवार रात को गल्ला आढ़ती के घर डकैती डालने जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में दो बदमाश व एक सिपाही घायल हो गए। छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनके पास से लग्जरी कार, एक पिस्तौल, तीन तमंचे व कारतूस के अलावा तीन बम भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मी व बदमाशों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी साउथ रईस अख्तर के मुताबिक  गुरुवार रात करीब पौने दो बजे अवध विहार योजना के निकट धोधन खेड़ा गांव के पास कार में छह बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। पूछताछ के लिए पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। इस बीच एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन

पहले से दर्ज हैं मुकदमे

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें सीतापुर के ओलीनगर निवासी बदमाश अखिलेश शुक्ला व मलिहाबाद के हामीरापुर निवासी हारून के पैर में गोली लगी। इनके अलावा बाराबंकी के बदोसराय के रानीपुरवा कोटवा का महेश यादव, मलिहाबाद के मनकारी का सलीम गाजी, पारा के बीबीखेड़ा का ज्ञान यादव और मलिहाबाद के रसूलपुर का रमाकांत यादव को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ  काकोरी, पारा, मलिहाबाद, सीतापुर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने मोहनलालगंज में रहने वाले एक बड़े गल्ला आढ़ती का नाम बताया है, जिसके घर वे वारदात करने जा रहे थे। घायल बदमाश हारून के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें