फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काट रहे मुख्य आरक्षी समेत तीन लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ में चालान काट रहे दो मुख्य आरक्षी लाइन हाजिर
विज्ञापन

ट्रैफिक बूथ के भीतर बैठकर वाहन के कागजात चेक करने व चालान काटने का सिलसिला थम नहीं रहा।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के सख्त आदेश के बाद भी मुख्य आरक्षी महेश पांडेय व मुख्य आरक्षी मुन्ना खां नहीं सुधरे।
दोनों बूथ के भीतर बैठकर चालान काट रहे थे जिसकी एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह को जानकारी मिल गई। उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जिसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि वाहन चेकिंग में पारदर्शिता लाने और यातायात पुलिस की गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए बूथ के भीतर लगे पर्दे हटवाने और वहां बैठकर वाहन के कागजातों की चेकिंग व चालान काटने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद भी कुछ पुलिसकर्मी अब भी बूथ के भीतर बैठकर वाहन के कागजात चेक करने और चालान काटने का काम कर रहे हैं।
यही वजह है कि दो मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा निगोहां थाना के दरोगा चंद्रवीर सिंह को युवक से अभद्रता के मामले में लाइन हाजिर किया गया है।
सीओ मोहनलालगंज राजकुमार शुक्ला ने बताया कि दरोगा चंद्रवीर सिंह ने स्कूटी से देशी शराब के 34 पाउच पकड़े थे।
इस मामले में अभय कांत दीक्षित ने दरोगा से स्कूटी छोड़ने के लिए पैरवी की तो उन्होंने अभद्रता की। शिकायत पर दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे।
सीओ की जांच में सामने आया है कि दारोगा पर एक माह पहले भी शराब पीकर निगोहां टोल टैक्स पर हंगामा करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें