फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजाजीपुरम में मिक्सर की टक्कर से दो खंभे गिरे, बिजली गुल

विज्ञापन
राजाजीपुरम में गिरे खंभे
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार मिक्सर की टक्कर से दो बिजली के खंभे गिर गए। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और यातायात रुक गया।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे कोठारी बंधु तिराहे के पास हुई इस घटना के बाद करीब तीन हजार बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली संकट खड़ा हो गया। यहां एमआइएस चौराहे की ओर से आ रहा मिक्सर अनियंत्रित होकर खंभों से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर अपट्रान और ओल्ड राजाजीपुरम उपकेंद्र से बिजली बंद की गई। इससे राजाजीपुरम सेक्टर-12, 13, एलडीए और टिकैतराय कॉलोनी में अंधेरा छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजलीकर्मी मरम्मत कार्य शुरू हुआ। आपूर्ति बहाल करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया।

राजाजीपुरम में गिरे खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें