फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर दो लोगों से 8.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने निजी कंपनी के कर्मचारी और बेकरी की महिला कर्मी से प्लॉट के नाम पर 8.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने इंदिरानगर और कृष्णानगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंदिरानगर के तकरोही निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी राहुल तिवारी एक प्लॉट खरीदने के इच्छुक थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात औरंगाबाद जागीर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम नरेश से हुई। उसने राहुल को अपने भाई धर्मपाल, पिता जंगली प्रसाद व रिश्तेदार प्रेम शंकर से मिलवाया। बातचीत में आरोपियों ने उन्हें सस्ते में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ले लिए। लेकिन आरोपियों ने उनके नाम रजिस्ट्री नहीं कराई। छानबीन में पता चला कि राम नरेश व अन्य आरोपियों से उनसे ठगी की है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। वहीं कृष्णानगर निवासी बेकरी कर्मी तेजस्विनी सिंह से उनके परिचित कैंट निवासी सुमित कुमार ने जनवरी 2024 में पीजीआई क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 2.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता का आरोप है कि ठगी में सुमित के साथ ही उसके भाई रवि, बहन खुशबू, मां सुमन और जीतू भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें