फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला सिपाही पर पति ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में शुक्रवार को मोहर्रम की ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही पर उसके पति ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरदोई के बेनीगंज का निवासी अभिषेक सिंह है। आरोपी की सिपाही पत्नी की ड्यूटी नींबू पार्क में लगी थी। तभी रात में अभिषेक वहां पहुंच गया। पत्नी से किसी बात को लेकर उसकी कुछ कहासुनी हो गई। महिला सिपाही के विरोध पर आरोपी ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। पिटाई में घायल सिपाही ने घटना की जानकारी चौक थाने में दी। शनिवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें