उड़ीसा के जलेश्वर में हुए सड़क हादसे में बलरामपुर के दो तीर्थयात्रियों की भी मौत हो गई। दोनों यात्री बलरामपुर के गौरा चौराहा थाने के पिपरा गांव के हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जगन्नाथपुरी दर्शन करने गए तीर्थयात्रियों की बस उड़ीसा के जलेश्वर थाना क्षेत्र में शनिवार को पलट गई। इसमें चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाने के पिपरा गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा व बेलहंसा गांव की कमला देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त दस तीर्थयात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे की खबर आते ही मृतकों के परिजन यहां से रवाना हो गए हैं। अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।