फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में दुकानदार की मौत... साथी घायल, टक्कर के बाद रातभर खंती में पड़ा रहा युवक; टूट गई सांसें

Sat, 24 Jan 2026 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। यह लोग एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। वहीं एक अन्य हादसे में टक्कर के बाद बाइक सवार रातभर खंती में पड़ा रहा। इससे उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के आईआईएम रोड स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बुलेट सवार धीरज राजपूत (26) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में उनकी मौत हो गई और साथी चंदा घायल हो गए। धीरज ने हेलमेट नहीं पहनी थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के अनुसार विकासनगर के सबौली गांव निवासी धीरज घर के पास मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके भाई छोटू ने बताया शुक्रवार शाम धीरज दोस्त चंदा के साथ काकोरी के चिलौली गांव में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब 12 बजे दोनों बुलेट से लौट रहे थे। बुलेट धीरज चल रहे थे। 

अवंती बाई लोधी चौराहे तेज रफ्तार की वजह से बुलेट सवार धीरज अनियंत्रित हो गए और 30 मीटर तक घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। चंदा भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनो को हादसे की खबर दी।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि बुलेट चला रहे युवक धीरज ने हेलमेट नहीं पहनी थी। उनकी मौत सिर पर लगी चोट की वजह से हुई। अगर उनके सिर पर हेलमेट होती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। धीरज के परिवार में पिता राजकुमार की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मां निर्मला देवी और चार भाई और बहन हैं। धीरज की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों को जब धीरज की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद रातभर खंती में पड़ा रहा बाइक सवार... मौत

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के खुजौली रोड के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवम कुमार (20) घायल हो गए और रातभर सड़क किनारे खंती में पड़े रहे। शनिवार की सुबह पुलिस ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

नगराम के करोरा गांव निवासी शिवम कुमार ब्लिंकइट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। भाई शुभम ने बताया शिवम शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था। रात को वह चचेरे भाई मुकेश से मिलने के लिए उसके घर खुजौली पहुंचे। रात 11:00 बजे वह मोटरसाइकिल से घर के निकले। रास्ते में खुजौली रोड पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरे। देर रात होने पर परिजनों ने शिवम को फोन किया पर फोन नहीं उठा।

रात भर खंती में पड़े रहे किसी ने नहीं देखा

पूरी रात वह घायल अवस्था में वहीं पड़ रहे। शनिवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे उनकी बाइक गिरी हुई देखी। लोगों ने जब खंती में झांक कर देखा तो शिवम नजर आए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि शिवम की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समय से मिल जाता इलाज तो बच जाती बेटे की जान

अस्पताल में मौजूद शिवम के पिता भारत लाल ने रोते हुए कहा कि अगर समय से बेटे को इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती है। शिवम के परिवार में पिता के अलावा मां निर्मला देवी, बड़ा भाई शुभम और एक बहन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें