फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 31 Mar 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज और मलिहाबाद में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। पुलिस दोनों घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हजरतगंज स्थित नवल किशोर रोड निवासी मुन्नालाल कनौजिया (50) कपड़ों को प्रेस करते थे। उनके बेटे आशु ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे पिता पैदल मेफेयर तिराहे के पास स्थित चाय के होटल गए थे। लैटते समय रास्ते में तेज रफ्तार कार उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता हवा में दस फीट उछल कर सड़क पर गिर पड़े। आरोपी चालक कार लेकर वहां से भाग निकला।
आशु ने बताया कि इस बीच वहां से गुजर रहे परिचित ने घरवालों को सूचना दी। आनन-फानन वह पिता को सिविल अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी अनीता, बेटा आशु और बेटी तनीषा है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे में घायल प्लाईवुड फैक्टरी मैनेजर ने तोड़ा दम
काकोरी के सैफुलपुर निवासी संदीप कुमार यादव (26) तालकटोरा स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में मैनेजर थे। भाई हरदीप ने बताया कि संदीप शनिवार रात दोस्त रवि के साथ उनकी बाइक से मलिहाबाद जा रहे थे। बाइक बिना हेलमेट के रवि चला रहे थे। काकोरी-मलिहाबाद सीमा पर सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन रवि की बाइक से टकरा गया। बाइक सड़क चौड़ीकरण के लिए रोड पर पड़ी गिट्टी के कारण काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में भाई और रवि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां रविवार देर रात इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। वहीं, रवि की हालत नाजुक बनी हुई है।

नवंबर में थी मैनेजर की शादी
हरदीप ने बताया कि परिवार में संदीप के अलावा दो और भाई, पिता फूलचंद व मां सुशीला देवी हैं। संदीप की सगाई हो चुकी थी। नवंबर में उनकी शादी होनी थी। इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने बताया कि घरवालों कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें