यूपी के अमेठी में रविवार को दो बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में कमरौली क्षेत्र के सिंदुरवा गांव निवासी भवानी प्रसाद गुप्ता (52) पुत्र राम बहादुर और रामसजीवन (28) पुत्र शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बरातियों में राज गुप्ता (12 वर्ष), अरमान (32), जगजीवन लोध (28), शान पुत्र लाल मोहम्मद और कन्हैया लाल (40) घायल हैं।
यह भी पढ़ेंः- IPS Transfer: 10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान, देखें लिस्ट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल राजभवन ने बताया कि हम लोग इटावा से बेटी की विदाई कराकर लौट रहे थे। पाकरगांव के पास बराती सड़क पर नाच रहे थे। अचानक सामने से एक बोलेरो आ गई। बचने की कोशिश में हमारी गाड़ी दूसरी बोलेरो से टकरा गई।