फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, घर में मची चीख पुकार

Tue, 06 May 2025 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में सोमवार की रात लखनऊ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पटरंगा के रानीमऊ चौराहा के पास हुआ। यहां देर रात मां संतोषी मंदिर के सामने हाईवे पर दो युवक लखनऊ की ओर जा रहे थे। पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्टर मार कर दी। इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ेंः-  यूपी कैबिनेट के फैसले: नई स्थानांतरण नीति सहित कैबिनेट ने लिए 11 महत्वपूर्ण फैसले, पार्किंग के लिए बने नए नियम; जानिए डिटेल
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास चौराहे पर मौजूद लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने युवकों को सड़क के किनारे किया। बाइक को हाईवे से हटाकर किनारे किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मवई भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। 

वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे

मृतकों की पहचान रौनाही के बुलालपुर निवासी अनिल निषाद (28) और आकाश निषाद (32) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बाइक सवार रामसनेही घाट नगर पंचायत के ताला गांव एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें