एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि बोरों से 31 किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुई है। चरस की खेप नेपाल से हरियाणा भेजी जा रही थी। बरामद चरस व तस्करी में प्रयुक्त बस को सीज कर दिया गया है। जबकि चरस तस्करी के आरोप में बस चालक समेत दो को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया है।
बस चालक की पहचान नेपाल के दांग जिला अंतर्गत बेलताकुरा तुलसीपुर वार्ड नंबर 11 उरई निवासी ज्ञानचंद्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान उरई दांग वार्ड नंबर 11 तुलसीपुर निवासी तिलक सुनार के रूप में हुई है।
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में नौ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बस चालक के पास नेपाल के साथ हरियाणा का भी पहचान पत्र है। वह हरियाणा राज्य के पंचकुला मकान नंबर 92 सेक्टर 12 का भी पहचान पत्र है। पंचकुला पुलिस से भी चालक के बारे में जानकारी ली जा रही है।