सालों से बदहाली की मार झेल रहे दो जलाशयों के दिन अब बहुरने वाले हैं।
रायबरेली रोड स्थित उद्यान-2 में सूखी झील को सालों बाद लबालब करने की
तैयारी है।
जबकि शारदा नगर के संत गाडगे जी महाराज जलाशय पार्क में पानी
आदि की व्यवस्था सुधार कर इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना
है। एल्डिको उद्यान-2 की झील पर प्राधिकरण तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा।
संत
गाडगे जी जलाशय पार्क के सुंदरीकरण के लिए एलडीए 40 लाख रुपये का प्लान
बनाया है। दोनों ही स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश प्राधिकरण
ने कर दिए हैं। इन पर अगले हफ्ते काम शुरू हो सकता है।
रायबरेली
रोड स्थित एल्डिको उद्यान-2 कॉलोनी की झील के सुंदरीकरण की बेला भी आ गई
है। इस झील की सफाई, शौचालय और चहारदीवारी निर्माण के लिए लखनऊ विकास
प्राधिकरण द्वारा दो महीने पहले शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
छह महीने में बदलेगी सूरत
अगले छह महीने में कॉलोनी के लोगों को इस खूबसूरत झील का नजारा लेने का
मौका मिलेगा। लगभग तीन करोड़ रुपये में यहां विकास कार्य होंगे। एल्डिको
कॉलोनी विकसित होकर नगर निगम के पास पहुंच गई मगर यहां कई एकड़ में फैली
झील सूखी ही है। बारिश में यह तलैया में तब्दील हो जाती है।
झील
के विकास का काम दो चरणों में कराया जाएगा। सबसे पहले इस झील को पूरी तरह
से साफ कर जलाशय लायक बनाया जाएगा। इसके बाद झील के चारो ओर दीवार खड़ी की
जाएगी और शौचालय का निर्माण होगा।
दो चरणों में होगा काम
यह काम अगले तीन महीने में खत्म हो
जाएगा। इसी बीच एलडीए के विद्युत यांत्रिक विभाग की ओर से एक और टेंडर
होगा। जिसके बाद यहां नलकूप बनेगा। जिससे इस झील को पानी से भरा जा सकेगा
और लाइटिंग का इंतजाम होगा।
दोनों काम पूरा होने में लगभग छह महीने का समय
लगेगा। उसके बाद में यहां पर वोटिंग और फूड कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी।
ताकि, यह झील पिकनिक स्पॉट बन सके और इलाके लोग यहां शाम को जमा हो सकें।
पार्क का होगा सुंदरीकरणसंत
गाडगे जी जलाशय पार्क के निर्माण के प्रणेता पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल
यादव रहे हैं। उन्होंने पिछली सपा सरकार में इसका शिलान्यास किया था। पिछली
सरकार के समय में इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया था।
मगर कुछ काम जो बाकी
रह गए थे, जो करीब छह साल से रुके हुए हैं। इसकी टेंडर प्रक्रिया लगभग एक
महीने पहले पूरी हो गई थी। मगर काम अब तक नहीं शुरू हुआ।
संत गाडगे धोबी
महासभा के प्रदेश सचिव जयराम कनौजिया ने मंगलवार को एलडीए के चीफ इंजीनियर
आरके शुक्ल से इस संबंध में मुलाकात की। जिस पर उन्होंने जल्द काम शुरू
करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने का
आदेश सहायक अभियंता को दिया।
काम न शुरू करने की दशा में ठेकेदार को ब्लैक
लिस्टेड करने और एफडीआर जब्त करने की भी चेतावनी दी गई है। इसके चलते
उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह दोनों ही जगहों में पर सुंदरीकरण का
काम शुरू हो जाएगा।