लखनऊ में बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले। इनमें एक तोपखाना तो दूसरा नजीराबाद का है। दोनों परिवारों में पहले से कोरोना मरीज हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हें उनसे ही वायरस मिला।
इसके साथ राजधानी में कुल मरीज 220 हो गए हैं। इनमें 139 लखनऊ के मूल निवासी हैं। नजीराबाद निवासी मरीज पहले से होम क्वारंटीन था। पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी पत्नी व बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को दोनों घर पहुंचे तो मरीज की तबीयत बिगड़ गई। बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।