फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के दो नए मरीज आए सामने, दोनों होम आइसोलेशन में

विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के दो नए मामले आए सामने। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मरीज सामने आए। फिलहाल दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड कमांड से दोनों की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, एक मरीज मड़ियांव आईआईएम रोड का रहने वाला है। इसने बाहर जाने के लिए कोविड टेस्ट निजी लैब से कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि दूसरा मरीज आशियाना इलाके का है। दोनों मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
शहर में फोकस सैंपलिंग के तीसरे दिन शुक्रवार को टीमों ने निजी अस्पताल, दवा की दुकान पर जाकर नमूने लिए। एंटीजेन जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद ने बताया कि दूसरे दिन करीब 2920 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
शुक्रवार को निजी अस्पताल, केमिस्ट की दुकानों से 2917 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें 30 फीसदी का एंटीजेन टेस्ट व 70 प्रतिशत का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। एंटीजेन जांच में सभी निगेटिव मिले। आरटीपीसीआर रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें