फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो नए सर्किल और दो नए थाने बने, बदल गए सभी जोन के नाम

Fri, 17 Jan 2020 04:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमिश्रर सुजीत पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद दो नए सर्किल व दो नए थानों का गठन किया गया हैं। वहीं, कमिश्नरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से लागू करने के पांच जोन में बांटा गया है। बृहस्पतिवार देर शाम कमिश्नर ऑफ पुलिस सुजीत पांडेय ने क्षेत्र का बंटवारा कर जोन, सर्किल व थानों की सूची जारी की।

विज्ञापन


सुजीत पांडेय के मुताबिक राजधानी में पांच जोन बनाए गए हैं। इन्हें पूर्वी, मध्य, उत्तर, दक्षिण और पश्चिम नाम दिया गया है। इसकी कमान आईपीएस अधिकारी बतौर पुलिस उप आयुक्त (डीसीपी) संभालेंगे। इनके अधीन एक अपर पुलिस उप आयुक्त (एडीसीपी) और तीन व दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रखे गए हैं।

गोेमतीनगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी नए थाने
कमिश्नर ऑफ पुलिस के मुताबिक दो नए सर्किल का गठन किया गया है। इसमें विभूतिखंड व काकोरी शामिल है। दो नए थाने भी बनाए गए हैं। इनमें गोमतीनगर विस्तार व सुशांत गोल्फ सिटी शामिल है। दोनों थानों के लिए जमीन की तलाश हो रही है। जल्द ही इन पर नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती होगी। वहीं, दोनों नए सर्किल के कार्यालय फिलहाल विभूतिखंड और काकोरी थाने में ही होंगे।

विज्ञापन

आठ सर्किल में तीन-तीन थाने

हजरतगंज, मोहनलालगंज अभी भी सबसे बड़े सर्किल
राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी हजरतगंज व मोहनलालगंज सर्किल का दायरा कम नहीं हुआ। दोनों अभी भी सबसे बड़े सर्किल के रूप में जाने जाएंगे। दोनों में चार-चार थाने शामिल किए गए हैं। हजरतगंज में हजरतगंज, गौतमपल्ली, हुसैनगंज व महिला थाना है। वहीं, मोहनलालगंज में मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, नगराम, सुशांत गोल्फ सिटी शामिल है।

चार सर्किल सबसे छोटे होंगे
राजधानी में चार सर्किल को सबसे छोटा बनाया गया है। इनके अधीन सिर्फ दो-दो थाने होंगे। सबसे महत्वपूर्ण सर्किल गोमतीनगर व आलमबाग का दायरा छोटा कर दिया गया है। अब गोमतीनगर में सिर्फ दो थाने गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार होंगे। आलमबाग में आलमबाग व मानकनगर थाने को रखा गया है। विभूतिखंड सर्किल में विभूतिखंड व चिनहट शामिल है। काकोरी में काकोरी व पारा थाने को शामिल किया गया है।

नई व्यवस्था में चौक, बाजारखाला, कैसरबाग, गाजीपुर, अलीगंज, कैंट, महानगर व कृष्णानगर सर्किल में पुराने 3-3 थानों को ही रखा गया है। चौक में चौक के अलावा ठाकुरगंज, वजीरगंज, बाजारखाला में बाजारखाला, सआदतगंज व तालकटोरा, कैसरबाग में कैसरबाग, अमीनाबाद व नाका शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एक जोन में होंगे सिर्फ दो सर्किल

कृष्णानगर में कृष्णानगर, सरोजनीनगर, बंथरा, अलीगंज में अलीगंज, मड़ियांव, जानकीपुरम रहेगा। गाजीपुर में गाजीपुर, गुडंबा, इंदिरानगर, महानगर में महानगर, विकासनगर व हसनगंज व कैंट में कैंट, आशियाना, पीजीआई को शामिल किया गया है।

नई पुलिस प्रणाली में पांच जोन बनाए गए हैं। इसमें सबसे कम सर्किल दक्षिणी में रखे गए हैं। पुलिस उप आयुक्त दक्षिणी के हिस्से में मोहनलालगंज व काकोरी को रखा गया है। इसके अलावा अन्य चारों जोन में तीन-तीन सर्किल रखे गए हैं।

पुलिस उप आयुक्त पश्चिम के हिस्से में चौक, बाजारखाला व कैसरबाग है। पुलिस उप आयुक्त मध्य के हिस्से में हजरतगंज, आलमबाग व कृष्णानगर, उत्तरी के हिस्से में अलीगंज, गाजीपुर व महानगर को रखा गया है। पूर्वी जोन में कैंट, गोमतीनगर व विभूतिखंड को शामिल किया है।

पुरानी व्यवस्था में राजधानी के शहरी इलाकों को चार जोन में बांटा गया था। इसमें पूर्वी, पश्चिम, ट्रांसगोमती व उत्तरी शामिल था। इसमें सिर्फ पश्चिम जोन ही अपने पुराने नाम से जाना जाएगा। कमिश्नर ऑफ पुलिस सुजीत पांडेय के मुताबिक पूर्वी को मध्य जोन बनाया गया है।वहीं, ट्रांसगोमती को उत्तरी, पुराना उत्तरी जोन अब पूर्वी हो गया है। वहीं एक नया जोन दक्षिणी के नाम से बनाया गया है। इसमें सिर्फ दो सर्किल ही शामिल किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें