लखनऊ। फर्जी फर्मों के जरिये जीएसटी चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जीएसटी अधिकारियों ने माल में 13 करोड़ तो इंदिरानगर थाने में 1.58 करोड़ की कर चोरी का मामला दर्ज कराया है।
सहायक आयुक्त खंड-18 रामनरेश वर्मा ने माल थाने में सूरज इलेक्ट्रिकल सप्लायर और उसके स्वामी अनिल कुमार निवासी नैनापुर थाना धौरहरा, लखीमपुर खीरी के खिलाफ 13 करोड़ की कर चोरी में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में केंद्रीय क्षेत्राधिकार में पंजीकृत फर्म अपने घोषित पते मडवाना गोपालपुर, मलिहाबाद में नहीं पाई गई। वहीं, सहायक आयुक्त राज्यकर खंड-21 गौरव कुमार राजपूत ने इंदिरानगर थाने में गंगोत्री एंटरप्राइजेज और उसके मालिक अमित अजित मोरे निवासी वसुंधरा इंक्लेव, इंदिरानगर के खिलाफ फर्जी बिजली बिल के जरिये जीएसटी पंजीयन हासिल करने और 1.58 कर चोरी का मामला दर्ज कराया है। फर्म भी अपने घोषित पते पर नहीं मिली।