फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को गोली मारने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी इलाके में पुनीत यादव को गोली मारने के मामले में भाग हुए दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों बाराबंकी सतरिख रोड गढ़ी भिटौली निवासी मोनू यादव और चिनहट निवासी अभिषेक प्रजापति पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन








इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस मामले में पहले ही नामजद आरोपी चिनहट निवासी विनय यादव और उसके साथी जुल्फी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात में शामिल मोनू व अभिषेक भागे हुए थे। दोनों पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सतरिख रोड स्थित टेरा खास रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 13 सितंबर को चिनहट कंचनपुर मटियारी गांव निवासी पुनीत यादव गांव में ही परनामी मंदिर के पास बैठा था, तभी पड़ोस में रहने वाले विनय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में घरवालों ने पड़ोस में रहने वाले विनय यादव और उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें