फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जहरखुरानी कर रियाल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जहरखुरानी कर रियाल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। सऊदी के दम्माम से लौटे युवक मो. कौसेन को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने के दो आरोपियों को आलमबाग पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के तीन हजार रियाल, साढ़े तीन हजार भारतीय रुपये, मोबाइल, लैपटॉप, सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चिनहट का गंगा विहार कॉलोनी निवासी मुनीर निषाद उर्फ मुनील है, जो मूलरूप से आजमगढ़ के तहबरपुर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी आजमगढ़ के अहरौला का शत्रुघन निषाद है। इसके साथी शहजादे की तलाश चल रही है। मामले में आजमगढ़ में सरायमीर के कमलापुर गांव निवासी मो. कौसेन ने एफआईआर दर्ज कराई थी। चार फरवरी को कौसेन अमौसी हवाई अड्डे से आलमबाग बस स्टॉप पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने पीड़ित को दोस्ती के जाल में फंसा लिया था। फिर अवध बस अड्डे पर बस रुकने पर चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पीड़ित को पिला दिया था।

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का आरोपी है शत्रुघन
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शत्रुघन के खिलाफ आजमगढ़ के फूलपुर थाने में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर पहले रेकी करते थे। फिर मौका देखते ही चिह्नित शख्स से जहरखुरानी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें