फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कारोबारी के मकान में लगी आग

Wed, 12 Feb 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कारोबारी के मकान में लगी आग
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के सरवन नगर में मंगलवार रात आठ बजे कारोबारी के मकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। कारोबारी व उनका परिवार घर पर ही था। धुआं और लपटें देखकर परिवार ने किसी तरह मकान से बाहर भागकर जान बचाई। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने आधे घंटे में आग बुझा ली। कारोबारी के दोनों बेटों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाया है। दोनों में मकान के बंटवारे के लिए विवाद चल रहा है। पुलिस ने कारोबारी के एक बेटे को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। दोनों भाई एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें