फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर युवकों ने चलायी गोली, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 14 Oct 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी
विज्ञापन

क्षेत्र के सरैया सबलशाह गांव में शनिवार देर रात तमंचे से किशोर पर जानलेवा हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गोली लगने से घायल किशोर को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


उधर, मौत की सूचना पर युवकों के गांव दुवरिया के लोग भी आक्रोशित हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ गांव में दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। घटना के पीछे दो दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से 10 नामजद तथा 54 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक मुसाफिरखाना क्षेत्र के सरैया सबलशाह गांव में शनिवार देर रात पड़ोस के दुवरिया गांव निवासी राहुल सिंह ऊर्फ भूपेंद्र सिंह (28) पुत्र जसवंत सिंह व दिलीप यादव (36) पुत्र रूप नारायण पहुंचे थे। दोनों युवकों ने तमंचे से इंद्र बहादुर सिंह के 12 वर्षीय पुत्र सुमित पर फायर कर दिया, इससे सुमित घायल हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही दूर पर चल रही कथा में मौजूद लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने राहुल सिंह व दिलीप यादव को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें