फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी में मकान की छत ढहने से दो मजदूर मलबे में दबे, दोनों की दर्दनाक मौत

Thu, 15 Feb 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के बंकी कस्बे में एक घर की छत ढहने से मलबे के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। मकान के निर्माण को लेकर छह ढहायी जा रही थी।
विज्ञापन
जर्जर छत ढही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे के ओमनगर में जर्जर छत ढहने ने उसके मलबे में दबाकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दोनों की शिनाख्त में लगी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली के बंकी कस्बे में एक मकान के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को छत को ढहाया  जा रहा था। जिसमें कई मजदूर लगे थे। इसी दौरान जर्जर छत भरभरा कर बैठ गई जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए।

अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मजदूरों को मलबे से निकलवाकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मजदूर को अज्ञात के रूप में दाखिल किया गया है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मार्टाको के बारे में केवल इतना पता चला है कि फतेहपुर क्षेत्र के हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें