फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो श्रमिकों और ई रिक्शा चालक ने लगाया फंदा

Mon, 30 Mar 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा, कृष्णानगर और बख्शी का तालाब क्षेत्रों में शनिवार रात तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इनमें दो श्रमिक और एक ई रिक्शा चालक शामिल हैं। तीनों घटनाओं में घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के अनुसार, बेगरिया खेड़ा निवासी श्याम प्रकाश (38) मजदूरी करते थे। उनके भांजे पंकज ने बताया कि मामा श्याम प्रकाश नशे के आदी थे। शनिवार रात घर पर वह अकेले थे। उनका बेटा अनुज घर लौटा तो उन्हें गैलरी में पंखे से लटका पाया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। भांजे ने बताया कि श्याम प्रकार नशे के लती थी। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि आलमबाग न्यू सरदारी खेड़ा निवासी अंकित राज (26) ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित भी मजदूरी करते थे और नशे के आदी थे।
इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह के अनुसार, दुर्जनपुर निवासी ई रिक्शा चालक टिंकू यादव (23) ने शनिवार रात घर में फंदा लगा लिया। वह शराब पीने के आदी थे। शनिवार देर रात शराब के नशे में घर आने के बाद वह कमरे में चले गए थे। रात करीब एक बजे घरवालों ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की से सिटकनी खोलकर देखा तो टिंकू पंखे से लटके मिले। टिंकू अविवाहित थे और घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें