फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल; एक को कार ने... तो दूसरे को ट्रक ने मारी टक्कर

Fri, 11 Apr 2025 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बृहस्पतिवार को कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पारा हंसनखेड़ा निवासी बीए के छात्र सुधांशु पाल (21) की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। वह हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहने थे। इसके अलावा गोसाईंगंज इलाके में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार बाराबंकी निवासी कमल (20) की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक व एक युवक मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सुधांशु बृहस्पतिवार शाम रोड आईआईएम रोड चौराहे पर रह रहे भाई प्रियांशु से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे। दुबग्गा स्थित जॉगर्स पार्क के पास एक कार की टक्कर से वह बाइक लेकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सिर पर चोट लगने से हुई मौत

मौके पर पहुंची पुलिस उनको ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी। सुधांशु की सिर पर चोट लगने से मौत हुई। उनके परिवार में मां मनोरमा और पिता रामसेवक पाल कैटरिंग काम का काम करते हैं। सुधांशु तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थे।

इसके अलावा बाराबंकी निवासी कमल मजदूरी करते थे। उनके भाई धुन्नू ने बताया बताया कि कमल पानी के टैंकर लेकर चालक लवकुश और साथी बरसाती के साथ उन्नाव जा रहे थे। रास्ते में गोसाईगंज के अकबरपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से कमल ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


वहीं लवकुश व बरसती भी मामूली रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया, जहां कमल की मौत हो गई, वही दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कमल के परिवार में पिता भुलई व मां सुरसता देवी हैं।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार अमोल गांव निवासी आदर्श 22 ट्रक को ओवरटेक करने में उसकी चपेट में आ गए और ट्रक का पहिया उनपर चढ़ गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। आदर्श ने हेलमेट नहीं लगा रहा था।

आदर्श के चाचा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महामंत्री अजय तिवारी ने बताया कि आदर्श भाई मनोज का इकलौता बेटा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद आदर्श कभी- कभी निजी गाड़ियां चलाता था और अपने पिता का भी खेती में हाथ बंटाता था। 

बृहस्पतिवार रात वह किसी काम से बाइक लेकर निकला था। रायबरेली स्थित जगत खेड़ा मोड़ के ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से पहचान कर खबर परिजनों को दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आदर्श के पिता मनोज की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद

कल्ली पश्चिम के चौकी प्रभारी प्रभात बालियान ने बताया कि ट्रक रायबरेली की तरफ से पीजीआई की जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के बाईं तरफ से बाइक सवार आदर्श भी निकल रहा था। जैसे ही वह ट्रक के आगे वाले पहिए के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक ट्रक के बाएं पहिए में टकरा गयी और वह ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक चालक ने लोगों के शोर सुन ट्रक रोका और भाग निकला। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें