फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer in UP: सीबीसीआईडी के दो अफसरों का तबादला, डीजीपी के पीआरओ भी वाराणसी भेजे गए

Sat, 01 Oct 2022 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में शनिवार सुबह दो आईपीएस व दो पीपीएस अफसरों का तबादल कर दिया गया है। एसपी अजय कुमार को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार तड़के दो आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें सीबीसीआईडी में तैनात एडीजी एंटनी देव कुमार को उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का एडीजी बनाया गया है जबकि यहां के एसपी अजय कुमार को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीसीआईडी में लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद कई खामियां सामने आई थीं, जिसके बाद एडीजी रैंक के अफसर एंटनी देव कुमार और एसपी अजय कुमार को वहां से हटा दिया गया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि सीबीसीआईडी में तैनात एक अन्य एडीजी दावा शेरपा को भी हटाए जाने की चर्चा थी, लेकिन वे दिसंबर में सेवा निवृत्त हो रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सीबीसीआईडी से नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन


वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजे गए डीजीपी के पीआरओ
डीजीपी के पीआरओ अभय नाथ त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अभय के अलावा राजेश कुमार तृतीय को अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाया गया है। अभय हाल के दिनों में सबसे अधिक समय तक पीआरओ रहने वाले अधिकारी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें