फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ग्रिल से टकराई बाइक, युवक का पैर कटा, हालत गंभीर

Sat, 31 Oct 2020 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में युवक का पैर कटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर इलाके में शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे मुंशी पुलिया से चिनहट की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवक महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज गेट के सामने ग्रिल से जा टकराए। इससे एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया। वहीं दूसरे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


रात एक बजे तक दोनों को होश नहीं आया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर हैं। बाइक इतनी बुरी तरह से ग्रिल में फंस गई थी कि उसे निकालने के लिए पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

हादसों में पांच लोगों की मौत 

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
वहीं लखनऊ में हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। हजरतगंज एनेक्सी चौराहे के पास गुरुवार रात कार की टक्कर से घायल बाइक सवार हरेंद्र कुमार, शुभम और सतीश यादव में से हरेंद्र की मौत हो गई। बाकी का ट्रॉमा में इलाज चल रहा है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

इसके अलावा गोसाईंगंज के बेली गांव के पास शुक्रवार सुबह बांस लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबे मजदूर चांद सराय निवासी सलीम (32) की मौत हो गई। गोसाईंगंज के ही मलौली गांव के पास गुरुवार शाम बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में पलटने से घायल चालक राम खेलावन (48) की शुक्रवार को मौत हो गई।

वहीं काकोरी के दुबग्गा बेगरिया निवासी शकुंतला गौतम (65) की दुबग्गा सब्जी मंडी के पास गुरुवार शाम डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। बंथरा के हसन खेड़ा निवासी कौशल किशोर (32) को गुरुवार को कार ने लतीफनगर चौराहे के पास रौंद दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें